रामपुर शाहबाद
खेत में खाद डालते समय युवक को सांप ने डसा, हालत गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कस्बे के मोहल्ला भीतरगांव में खेत में खाद डालते समय एक युवक को सांप ने डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले गए।
जानकारी के मुताबिक भीतरगांव निवासी शुक्रवार को अपने रतआलू के खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान खेत में छिपे सांप ने उसके पैर में डस लिया। पहले युवक ने इसे चोट समझा, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।


