बागपत

बड़ौत दिगंबर जैन कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. गोविंद बाबूजी न्यायालय से बरी, पर आर्थिक संकट से जूझता परिवार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत : बड़ौत स्थित दिगंबर जैन कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. गोविंद बाबूजी इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रबंधन से विवाद के बाद उन पर मुकदमा दर्ज कराया गया और उन्हें जेल भी भेजा गया था। मामला न्यायालय में पहुंचने के बाद माननीय अदालत ने सुनवाई के उपरांत डॉ. गोविंद बाबूजी को निर्दोष मानते हुए मुकदमे से बरी कर दिया। न्यायालय के निर्णय के बाद भी उनकी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। परिवार का आरोप है कि लंबी कानूनी लड़ाई, नौकरी से दूरी और आय के स्रोत बंद हो जाने के कारण उनकी आर्थिक हालत बेहद खराब हो गई है। वर्तमान में परिवार भुखमरी जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक शिक्षक के साथ इस प्रकार की परिस्थिति चिंताजनक है और समाज व प्रशासन को इस दिशा में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उनका आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button