
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में तीन दिवसीय रसौली जनता प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में रसौली बाजार नाईट राइडर्स ने रसौली आरसीसी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
यह फाइनल मैच रसौली आरसीसी और बाजार नाईट राइडर्स के बीच खेला गया। हजारों की संख्या में दर्शक मैच देखने के लिए मौजूद थे। रसौली बाजार नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 190 रनों का लक्ष्य दिया।
रसौली बाजार नाईट राइडर्स की ओर से ऑलराउंडर आदित्य सोनी ने शानदार 68 रन बनाए। सुलेमान खान ने 31 रन और सरताज राइन ने ताबड़तोड़ 47 रनों की पारी खेली।
जवाब में रसौली आरसीसी की टीम 150 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस प्रकार रसौली बाजार नाईट राइडर्स ने फाइनल मुकाबला जीत लिया। इस अवसर पर सिराज राइन, कलाम राइन, कमर अजीज, वसीम अंसारी, गुड्डू बीडीसी और ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।



