सिंगरौली
जेसीबी ने बाइक सवार टीचर को रौंदा, मौके पर हुई मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। बैढ़न मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर हिर्रवाह रोड पुलिया के नीचे आज सुबह एक जेसीबी ने एक शिक्षक को रौंद दिया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 11 बजे रामचंद्र नागेशिया वर्ग 3 के शिक्षक थे वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकरोहर में पदस्थ थे। आज सुबह वे हिर्रवाह से अपने निवास स्थल गनियारी लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से जेसीबी आ रही थी रास्ता इतना खराब होने के कारण वाहन स्लिप हो गए और वह रास्ते में गिर गये जिसे सामने से आ रही जेसीबी ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर बैढ़न थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले पीएम हेतु ट्रामा सेंटर भेज दिया है।



