अमरोहा
गंदगी और जलभराव से परेशान होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम नवाबपुरा मजरा सोहरका के मुख्य मार्ग पर मंगलवार को ग्रामीणों ने गंदगी और जलभराव के विरोध में प्रदर्शन किया। सड़क पर अत्यधिक कूड़ा जमा होने और दूषित पानी भरने से राहगीरों तथा स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद ग्राम पंचायत या संबंधित अधिकारियों द्वारा इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस स्थिति से क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को तेज करेंगे।
इस प्रदर्शन में राजपाल सिंह, डॉ. दानवीर सिंह, रामफल सिंह, यादराम सिंह, पेमराज सिंह, जयवीर राणा, बबलू राणा, राजवीर सिंह, सतीश राणा, पुष्पेंद्र, सोमवीर सिंह, राजेश, ओमवीर और रमेश गजराज सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।




