खैरथल

चंद्रग्रहण व परीक्षाओं के बीच फीका रहा रंगोत्सव

शहर में परंपरागत फाग उत्सव की धूम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : शहर में रंगोत्सव पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही युवा और बच्चों की टोलियां घरों से बाहर निकल आईं और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस बार होलिका दहन के बाद चंद्रग्रहण पड़ने के कारण रंगोत्सव बुधवार को मनाया गया। हालांकि इस दिन सरकारी अवकाश नहीं होने और बोर्ड व स्कूली परीक्षाएं जारी रहने से धुलण्डी का उमंग और आनंद कुछ फीका नजर आया। जानकारों के अनुसार, बीते वर्षों की तुलना में इस बार त्योहार की रौनक कम रही। इसके बावजूद शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित फाग उत्सवों में उल्लास और आनंद का माहौल देखने को मिला। कई स्थानों पर लोग फागुन के गीतों पर झूमते नजर आए, जबकि कुछ जगहों पर पारंपरिक फाग उत्सव का आयोजन किया गया। शहर के श्याम मंदिर में श्याम भजनों के साथ गुलाल की होली खेली गई। अन्य मंदिरों में भी फूलों और गुलाल से होली मनाई गई, जहां श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में रंगोत्सव का आनंद लिया। होली के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान विभिन्न चौराहों और प्रमुख स्थानों पर तैनात रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button