ललितपुर

कपिल दुबे अब बार एसोसिएशन मड़ावरा के नए अध्यक्ष होंगे

35 मतों में से कपिल दुबे एडवोकेट को मिले 20 मत और प्रतिद्वंदी रणवीर सिंह को 15 मत मिले

अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूलमालओं एबं मिठाई खिलाकर दी बधाई
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। तहसील परिसर मड़ावरा में शनिवार को मड़ावरा बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हुआ। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के चुनाव में कपिल दुबे एड. ने रणबीर सिंह एड. को 5 वोटों से हराकर जीत हासिल की। 35 मतों में कपिल दुबे को 20 मत मिले, जबकि रणबीर सिंह को 15 मत मिले। 05 मतों से कपिल दुबे एड. ने जीत दर्ज की। मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे मतदान सकुशल सम्पन्न हुआ। सभी की अधिवक्ताओं की सहमति दोपहर 01 बजे से मतगणना शुरू की गई। इसके बाद परिणाम घोषित किया। सारी मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया पुलिस सुरक्षा में सुरक्षित तरीके से की गई। चुनाव अधिकारियों द्वारा बार एसोसिएशन मड़ावरा के नए अध्यक्ष कपिल दुबे एड. की घोषणा की गई। तहसील बार एसोसिएसन मड़ावरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित अध्यक्ष कपिल दुबे एड. का ढोल-नगाड़ों के साथ एवं फूल मलाओं एबं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के संरक्षक दिनेश प्रकाश श्रीवास्तव एड.,पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह लोधी एड., पुष्पेंद्र प्रताप तोमर एड., पुष्पेंद्र सिंह एड., शीलचंद अहिरवार एड.,जयराम निरंजन एड., वीरेंद्र सिंह गौर एड., विजय कुमार एड., राहुल सुडेले एड., भवानी सिंह एड., रामकिशोर एड. आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। इसके अलावा बार एसोसिएशन निर्वाचन 2026-027 में महामंत्री समेत पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। जिनमें उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी एड., सचिव/मंत्री पद जगभान सिंह एड., कोषाध्यक्ष पद पर रमेशचन्द्र पाल एड., प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी नूरनिजाम खान एड., संगठन सचिव पद पर चिंतामन वर्मा एड., कार्यकारिणी सदस्यों में नितेन्द्र सिंह एड., महेश परिहार एड., रमेशचंद कुशवाहा एड., सुनील रजक एड., नरेंद्र कुमार एड. निर्विरोध चुने गए हैं। सम्पूर्ण चुनाव नामांकन से लेकर मतदान तक और मतगणना तक निष्पक्ष और सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रजलाल साहू एड., सहायक चुनाव अधिकारी अमित कुमार रावत, अशोक निरंजन की अहम भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button