ललितपुर

श्रीतुवन मंदिर में बहेगी भक्ति और साहित्य की त्रिवेणी

भव्य कवि सम्मेलन 11 को

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। स्थानीय श्रीतुवन मंदिर प्रांणगण में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहने वाली है। मंदिर परिसर में सप्ताह ज्ञान यज्ञ के साथ-साथ सप्तदिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जो 8 मार्च 2026 से शुरू होकर 14 मार्च 2026 तक चलेगा। इस आयोजन के विशेष आकर्षण के रूप में 11 मार्च को सायं 6 बजे से एक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण महोत्सव के अंतर्गत होने वाले इस सम्मेलन में देश के ख्यातिलब्ध रचनाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। सम्मेलन में काव्य पाठ के लिए मुख्य रूप से सुप्रसिद्ध गीतकार (इन्दौर) अमन अक्षर, हास्य कवि (मंदसौर) मुन्ना बैटरी, गीतकार (शिवपुरी)मनु वैशाली, गीता शुक्ला (बाराबंकी) शायर अभिसार, ओज कवि (गाजियाबाद) मोहित शौर्य संयोजन एवं संचालन करेंगे। जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन एड.मध्यम सक्सेना बरेली द्वारा किया जाएगा, जबकि पूरे भव्य आयोजन के संयोजक शैलेन्द्र कुमार (ललितपुर) हैं। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों और काव्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ और काव्य रसपान करने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button