बाराबंकी

दो दिवसीय किशोरियों के समग्र सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी।  वात्सल्य संस्था के तत्वाधान में पंचायत भवन बडागांव के सीएसी सभागार में चल रहे दो दिवसीय किशोरियों के समग्र सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का समापन प्रशिक्षित किशोरियों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया।
प्रशिक्षित किशोरियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मो0 तारिक किदवई ने कहा कि  समाज में बेटियों को ईश्वर की खास नेमत है जिन्हें अच्छी परवरिश बेहतरीन तालीम और संस्कार देना जन्नत स्वर्ग का रास्ता आसान बनाता तथा बेटियां अपने परिवार का नाम रोशन करती हैं और हर परिस्थिति में साथ निभाती हैं। श्री किदवई ने किशोरियों को आशिर्वाद वचन दिया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण में क्षेत्र की 36 ग्राम पंचायतों से आई किशोरियों के समग्र सशक्तिकरण के लिए विभिन्न गतिविधियां की जानकारी देते हुए परियोजना के मुख्य उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, अधिकार, लैंगिक समानता, नेतृत्व और जीवन कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के प्रति प्रेरित किया गया। किशोरियों को समुदाय स्तर पर किशोरियो को बालिका शिक्षा, किशोर स्वास्थ्य, बाल विवाह की रोकथाम, लैंगिक समानता, जीवन कौशल, नेतृत्व विकास एवं अधिकारों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से जागरूकता और क्षमता संवर्धन कार्यक्रम की जानकारी दी गई
प्रशिक्षण में प्रशिक्षक नीलिमा गुप्ता, सीमा वर्मा, नीलू लोधी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शीतांशु श्रीवास्तव, शोभिका मिश्रा, मंजू लता शर्मा, शालिनी, रश्मि तिवारी एवं कमलेश कुमार ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर, सभी किशोरी लीडर्स को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उन्हें अपने-अपने गांवों में अन्य किशोरियों को जागरूक करने और समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन की पहल करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव जैसराम, समाजसेवी शकील अहमद, पंचायत सहायक सैय्यदा बानो आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button