खैरथल
नशामुक्ति पर जिला स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में समाज को जागरूक करने, विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प के साथ खैरथल मे जिले स्तरीय में विचार गोष्ठी कार्यशाला आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग के हरसोली रोड़ स्थित छात्रावास में किया गया
युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
उजाला फाउंडेशन टपूकड़ा नशा मुक्ति केन्द्र विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा नशे की रोकथाम पर चर्चा की गई और नये से मुक्ति के उपाय बताये गये नशे की लत के शिकार लोगों के लिए उचित चिकित्सा, परामर्श (counseling) और पुनर्वास (rehabilitation) की सुविधाओं के बारें मे बताया गया
सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता विभाग की ओर अंकित महावर,सौरभ सिह,नीरज भड़ाना,बलराम ने अपील की नशामुक्ति अभियान का प्रचार-प्रसार कर इसे आम आदमी का अभियान बनाये और जन-जन तक अभियान को पहुंचा कर समाज से इस बुराई को मिटाने मे सहयोग दे


