बरेली
किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना ,योजना का लाभ उठाएं ; डीडी हिमांशु पांडे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । उप कृषि निदेशक हिंमाशु पांडेय ने बताया कि समस्त कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि राज्य सरकार द्वारा कृषकों के हित में वर्ष 2025-26 में नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयलसीड्स) योजनान्तर्गत जनपद बरेली में ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट के बुकिंग उपरान्त संशोधित लक्ष्य 01, मिनी ऑयल एक्सट्रैशन यूनिट(10 टन क्षमता) के बुकिंग उपरान्त लक्ष्य 02, तिरपाल बुकिंग उपरान्त संशोधित लक्ष्य 69 के सापेक्ष कृषि निदेशालय के पत्रांक 1117 दिनांक 24.12.2025 एवं पत्रांक 1454 दिनांक 23 फरवरी के द्वारा पुनः निर्देश किया गया है कि लक्ष्य के सापेक्ष बुकिंग कम होने के कारण ऑनलाईन विभागीय पोर्टल https: //agridarshan.up.gov.in पर बुकिंग प्रारम्भ कर दी गई है। उक्त ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट (10टन क्षमता) एवं मिनी ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की बुकिंग दिनांक 10 मार्च तक तथा तिरपाल की बुकिंग दिनांक 15 मार्च की रात्रि 12ः00 बजे तक की जायेगी।



