गोड्डा

गोड्डा उपायुक्त के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी सक्रिय

प्रशासन ने जारी की साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला जनसंपर्क कार्यालय ने आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के नाम और प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिससे विभिन्न प्रकार के पोस्ट किए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मामला साइबर फ्रॉड से संबंधित है। नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उपायुक्त के नाम से बने किसी फर्जी फेसबुक आईडी, अन्य अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या फोन नंबर से पैसे मांगने, लिंक भेजने अथवा किसी प्रकार का प्रलोभन देने वाला संदेश या कॉल प्राप्त हो, तो उस पर विश्वास न करें। ऐसे फर्जी अकाउंट को तुरंत ब्लॉक करें और किसी भी संदिग्ध लिंक को न खोलें।
यदि किसी व्यक्ति की निजी जानकारी का दुरुपयोग हुआ हो या आर्थिक नुकसान पहुंचा हो, तो वह राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल या अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा सकता है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button