13 अक्टूबर को आईटीआई पाकुड़ परिसर में आयोजित होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला
Prime Minister's National Apprenticeship Fair to be organised on 13th October at ITI Pakur Campus
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जिले में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला का आयोजन दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को सरकारी आईटीआई कॉलेज, पाकुड़ परिसर में किया जायेगा। यह मेला निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखंड रांची के आलोक में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन MSDE भारत सरकार एवं श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में किया जा रहा है, ताकि “Apprentices Act 1961” के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों, उपक्रमों, छात्रों एवं प्रशिक्षणार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। इस मेले में MSME, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, सर्विस सेक्टर सहित विभिन्न प्रतिष्ठान जैसे होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर, बैंक आदि — भाग लेंगे। मेले में तकनीकी प्रशिक्षणार्थियों (आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स) तथा गैर-तकनीकी छात्रों (5वीं से स्नातक तक) का पंजीकरण www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर कराया जाएगा, जिसके उपरांत प्रतिष्ठान अपनी आवश्यकता अनुसार अप्रेंटिसों का चयन करेंगे। सभी प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों, छात्रों एवं प्रशिक्षणार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे दिनांक 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे सरकारी आईटीआई कॉलेज, पाकुड़ परिसर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाए। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला नियोजनालय, पाकुड़ से संपर्क स्थापित कर सकते है।



