पाकुड़

पचुवाड़ा नॉर्थ कोयला खदान में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025

Annual Mine Safety Fortnight 2025 celebrated with great enthusiasm at Pachwara North Coal Mine

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के अमडापाड़ा प्रखंड के आलूबेड़ा स्थित पचुवाड़ा नॉर्थ कोयला खदान में सोमवार को वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 का आयोजन पूरे उत्साह एवं धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर खदान परिसर में DGMS एवं BCCL से आई निरीक्षण टीम का पारंपरिक संथाली नृत्य, सुरक्षा कर्मियों के मार्च पास्ट तथा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा ध्वज के झंडोत्तोलन एवं सुरक्षा शपथ के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर औपचारिक रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर DGMS के 125 वर्ष पूर्ण होने पर जारी विशेष थीम सॉन्ग का प्रदर्शन भी किया गया। तत्पश्चात श्री रामाशीष चटर्जी (जनरल मैनेजर, WBPDC) ने स्वागत भाषण देकर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। सुरक्षा जागरूकता को लेकर खदान कर्मियों द्वारा एक प्रभावशाली नाटक का मंचन किया गया, जो हास्यात्मक होने के साथ-साथ सुरक्षा का सशक्त संदेश देने में सफल रहा। उपस्थित दर्शकों ने इस प्रस्तुति की जमकर सराहना की। इसके साथ ही खदान के एक कर्मी द्वारा सुरक्षा गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। कार्यक्रम के दौरान खदान में विभिन्न विभागों में सुरक्षा के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन अभिलाष कुमार पियूष द्वारा किया गया। इसके पश्चात DGMS सेंट्रल जोन से आए डॉ. के. माधव राव (डीएमएस) तथा BCCL से आए श्री जी. एल. धुर्वे (एजेंट), श्री अजय कुमार विश्वकर्मा (मैनेजर), श्री सूरज प्रकाश वर्मा (इंजीनियर ई एंड एम), श्री प्रताप चंद्र साहू (इंजीनियर एक्स्कावेशन), आलोक कुमार आलोक (वर्कमैन इंस्पेक्टर) एवं ओमप्रकाश (सर्वेयर) की संयुक्त टीम ने खदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम ने खदान में अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों एवं कार्यशैली की सराहना की। मौके पर WBPDC के खान प्रबंधक महेश कुमार, सेफ्टी ऑफिसर सी. के. घोष, वेलफेयर ऑफिसर देवाशीष भुई, तथा BGR कंपनी से गुर्रम वेंकट नारायण, पी. वी. शिवचंद्रा, चंद्रशेखर, मोहन रेड्डी सहित कई अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से खदान में सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button