बरेली
रिठौरा में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा नगर पंचायत में पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार को बरेली -पीलीभीत हाईवे किनारे अतिक्रमण करने वालों को पुलिस प्रशासन ने रोड किनारे चूना डालकर जेसीबी से एक सीमा तय कर दी है। कोई भी फड़,खोमचा,ठेला आदि उससे आगे नहीं लगाएगा। वहीं फड़ वाले चिंटू कश्यप,रवि कश्यप आदि ने आरोप लगाया है। पुलिस केवल हमें ही परेशान कर रही है। जबकि रोड पर सबने ठेले, खोखे लगा लिए उन्हें नहीं हटाया गया।यह कुछ सफेदपोश की शह पर हो रहा है। हमारे ठेले रेहड़ी नहीं लगेंगी,तो हम परिवार कहां से चलाएंगे।एक तरफ सरकार रेहड़ी -पटरी वालों को प्रोत्साहित कर उनकी जीविका चलवा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस कुछ लोगों के लिए उजाड़ने में लगी है। आखिर कहां जाएं हम सब।यह सब केवल वक्फ बोर्ड की बाजार के सामने ही हो रहा है।



