बरेली
फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने परिवार संग खेली फूलों की होली

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फोटोग्राफर्स एसोसिएशन बरेली द्वारा फनसिटी पार्क में परिवार सहित हर्षोल्लास के साथ फूलों की होली मनाई गई। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएँ भी संपन्न हुईं। ब्रज के कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों और उनके परिवारों ने प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में फूलों से होली खेलकर आनंद लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द आनन्द ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे हम सभी मिल-जुलकर वर्षों से मनाते आ रहे हैं।
मिक्सिंग पॉइंट की तरफ से हजारों रूपये के होली गिफ्ट लकी ड्रा द्वारा बाटे गए l
इस अवसर पर मनीष राना, आनन्द शर्मा, अखिलेश कश्यप, प्रदीप सिंह, प्रमोद कुमार, मुकेश सक्सेना,वरुण जुनेजा,दिनेश्वर दयाल सक्सेना, सीमा आनन्द, वंदना सक्सेना, सुनील शर्मा एवं अमित कुमार का विशेष सहयोग रहा।




