पाकुड़

पाकुड़िया में कलश स्थापना के साथ श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारम्भ

Shri Shri 1008 Vishnu Maha Yagna begins with the installation of the Kalash at Pakuria.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया मुख्यालय स्थित यज्ञ मैदान में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई, जिससे महायज्ञ की शुरुआत हुई। आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।ज्ञइस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों की अहम भूमिका रही। आयोजन समिति में मुकेश यादव, गुड्डू भगत, अशोक भगत, गुड्डू चौधरी, शंभू भगत, विजय भगत, मेघनाथ भगत, राजू चौबे, अरुण भगत एवं संजीव भगत शामिल हैं। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button