पाकुड़
टोटो चोरी मामले में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Youth arrested in Toto theft case, sent to judicial custody
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में दर्ज टोटो चोरी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मालपहाड़ी ओपी कांड संख्या 54/26, धारा 305(a) बीएनएस के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त रफीक शेख (उम्र लगभग 22 वर्ष), पिता राजीबुल शेख, ग्राम बेलपोखर जानकीनगर, थाना मुफ्फसिल, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर रघुनाथ सोरेन (पिता बाभोन सोरेन), ग्राम बिशुनपुर का टोटो चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।



