
बुलंदशहर । मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे करीब 200 से 300 फीट की ऊंचाई पर अचानक तार टूटने के कारण नीचे गिर गया। रोपवे में आने-जाने वाले दोनों तरफ से कुल 13 लोग सवार थे।
यह घटना खल्लारी थाना क्षेत्र में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे करीब 200 से 300 फीट की ऊंचाई पर अचानक तार टूटने के कारण नीचे गिर गया। आने और जाने के दोनों रोपवे में करीब 13 लोग सवार थे। तार टूटने की इस घटना ने रोपवे के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायलों में से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है। जिन आठ लोगों को चोटें आई हैं, उनमें से पांच की स्थिति चिंताजनक है।
खल्लारी माता का मंदिर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और यह करीब 4 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे की सुविधा प्रदान की गई है।
लौटने वाले रोपवे में सात श्रद्धालु सवार थे
आयुषी सातकर रायपुर 28 वर्ष – मृत
ऋषभ धावरे रायपुर 29 वर्ष – घायल
छायांश धावरे रायपुर 16 वर्ष – घायल
गोविंद स्वामी 47 वर्ष – महासमुंद – घायल
नमिता स्वामी 48 वर्ष – महासमुंद – घायल
कुश्मिता स्वामी 10 वर्ष – महासमुंद – घायल
मांशवी गोडारिया महासमुंद 12 वर्ष – घायल
घायलों में 4 लोगों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। दूसरे चढ़ने वाले रोपवे में 10 श्रद्धालु सवार थे जिनमे रतनलाल नागोसवार, हेमिन नागोसवार, हेमलाल नागोसवार, कुलसी नागोसवार, पूर्वी नागोसवार, टिया, अमलेश, कुमेश साहू, टोमेश्वरी साहू और हर्ष साहू थे।सभी श्रद्धालु रायपुर के टिकरापारा और दलदल सिवनी के है निवासी हैं।
दिल्ली में हैं कलेक्टर लंगेह
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए हुए हैं। कलेक्टर दिल्ली से हादसे में लगातार नजर बनाए हुए हैं। कलेक्टर ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवावई की जाएगी।



