गाजियाबाद

लोनी में त्यागी समाज में बढ़ा आक्रोश

भाजपा के खिलाफ बहिष्कार की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी, गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र में त्यागी समाज की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठक का आयोजन विकास कुंज स्थित ओमपाल त्यागी के निवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुनेश त्यागी ने की, जिसमें समाज के कई प्रमुख और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए समाज के नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी ने त्यागी समाज की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज लंबे समय से भाजपा का समर्पित और मजबूत कैडर वोटर रहा है, इसके बावजूद जिला संगठन, नामित सभासद और मंडलों में समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया।इसी के चलते भाजपा से जुड़े
नेताओं ने इसे “धोखा” बताते हुए कहा कि पार्टी के इस निर्णय से समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पार्टी के पदों में उन्हें  उचित सम्मान  और भागेदारी नहीं दी गई तो आने वाले समय में भाजपा को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है और समाज पार्टी का बहिष्कार करने पर भी विचार करेगा।

बैठक में मुख्य रूप से मुनेश त्यागी, ओमपाल त्यागी, राजीव त्यागी, धर्मेंद्र त्यागी, सतीश त्यागी, ओम दत्त त्यागी, अशोक त्यागी, अरुण मुखिया, देवेंद्र त्यागी, डॉ. प्रदीप त्यागी, प्रणव त्यागी, मुनेश्वर त्यागी, मनोज त्यागी, राहुल त्यागी, अनिल त्यागी, अनुज त्यागी और विशेष त्यागी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button