गाजियाबाद

लोनी में विकास को मिली रफ्तार

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने 5 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण, सैकड़ों परिवारों को मिलेगा स्वच्छ पानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार को करीब 5 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान भूपखेड़ी गांव में सड़क, नाली और लिंक रोड निर्माण कार्यों के साथ पेयजल आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं को जनता को समर्पित किया गया।
इसके अलावा ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम के तहत ग्राम शकलपुरा में 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से तैयार पेयजल टंकी का उद्घाटन भी किया गया, जिससे 519 परिवारों को स्वच्छ पानी की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विधायक का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कर जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कोमल वंदना गुर्जर, भाजपा नेता पवन मावी, ग्राम प्रधान रवि, गौरव शर्मा, वीरेंद्र कसाना, प्रताप मास्टर, शील भाटी, महेंद्र सिंह भाटी, धर्मेंद्र प्रधान, सहदेव प्रधान समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
लोकार्पण के बाद विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र के हर घर तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शकलपुरा की इस योजना से सैकड़ों परिवारों को राहत मिलेगी और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का काम लगातार जारी है।
वहीं ब्लॉक प्रमुख कोमल गुर्जर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम हुआ है। उन्होंने लोनी ब्लॉक को आदर्श बनाने की दिशा में कार्य जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विधायक और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर पेयजल व्यवस्था गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button