खैरथल
अमर शहीद हेमू कालाणी का जन्मदिन मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद हेमू कालाणी का जन्मदिन सोमवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। शहर के अमर शहीद हेमू कालाणी चौक पर भारतीय सिंधु सभा, पूज्य सिन्धी पंचायत खैरथल एवं हेमू कालाणी चौक व्यापार समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में शहीद हेमू कालाणी के जन्मोत्सव के साथ ही शहीद ऐ आजम भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरु का बलिदान दिवस भी जोश खरोश से मनाकर पुष्पाजंलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मंच संचालन प्रदेश मंत्री राजकुमार दादवानी ने किया। इस दौरान पूज्य सिन्धी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश मंत्री गिरधार लाल ज्ञानानी, मुखी अशोक महलवानी, नत्थूमल रामनानी, सेवक लालवानी, प्रताप कटहरा, विजय बच्चानी, किसान नेता टिल्लू शर्मा, प्रहलाद छंगाणी, पार्षद नारायण छंगाणी, अर्जुनदास बाबानी, महेश आड़तानी, मोहन सिंह खजनानी, श्यामलाल मंघनानी, संजय गंगवानी, दिनेश कौशिक, डॉ बीएस खालसा, बलबीर सिंह, नामदेव रामानी, मोहनलाल पोपटानी, अर्जुन असरानी, इंदर माखीजा,बबलू किशनानी, जेठानंद सेजवानी, किशोर पोपटानी, लक्ष्मण भुरानी, अजित मंगलानी, रामचंद्र खटवानी, शिशुपाल रेलवानी, ताराचंद आसवानी, नीतू खजनानी, मोनिका मदान, चांदनी मंगलानी ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की।


