गोड्डा
कुड़मालि के पुरोधा लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती आज : दिनेश महतो
कुड़मि समुदाय मनाएंगे कुड़मालि दिवस आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। 22 अप्रैल को कुड़मि समुदाय के लोग प्रत्येक बर्ष कुड़मालि दिवस के रूप में मनाते है। वही, टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि सारिगत लक्ष्मीकांत मुतरुआर कुड़मालि के अनमोल रत्न थे। लक्ष्मीकांत मुतरुआर के अथक प्रयास से कुड़मालि भाषा साहित्य का विकास संभव हो सका है। इन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन कुड़मालि भाषा साहित्य और संस्कृति के संरक्षण प्रचार और संवर्धन में समर्पित कर दिया। उनका जन्म 22 अप्रैल 1939 को बोकारो के चास प्रखंड के भंड़रो गांव (टोला डुंगरीटांड़) में एक किसान परिवार में हुआ था। पिता का नाम राखाल महतो और माता का नाम बुचि माहताइन था। पांच भाई बहनो में वे सबसे बड़े थे। बचपन से ही साहसी, परिश्रमी व विद्या-प्रेमी थे। उन्होंने स्नातक, स्नातकोत्तर और वकालत की उपाधियां हासिल की है। 26 सितंबर 2012 को उनकी मृत्यु हो जाती है। उनके जन्मदिन के दिन कुड़मालि दिवस के रूप मे मनाते है।




