मेरठ

एमआईईटी पब्लिक स्कूल में यूकेजी छात्रों का ग्रेजुएशन डे आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। जागृति विहार स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल में यूकेजी के बच्चों के लिए ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राइमरी के सभी बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। ऑल इज वेल गीत पर बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन विष्णु शरण एवं प्रधानाचार्या डॉ. सिल्की वर्मा ने किया। यह आयोजन किंडरगार्टन के बच्चों के कक्षा एक में प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को विशेष वेशभूषा में प्रमाण-पत्र देकर दीक्षांत समारोह जैसा अनुभव कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के मधुर स्कूल गीत से हुई। इसके पश्चात अथर्व, शानवी, अक्षज, शिवांश सहित अन्य बच्चों ने अपनी किंडरगार्टन यात्रा के अनुभव साझा किए। विहान और अरनव ने हिंदी एवं अंग्रेजी कविताओं की सुंदर प्रस्तुति दी।
डॉ. सिल्की वर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने अनुशासन, विद्यालय और अभिभावकों का सम्मान बनाए रखने की शपथ भी ली। अंत में सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर शालिनी माहेश्वरी, प्रियंका नारायण,दीपिका शर्मा, शिल्पी गुप्ता और मंदाकिनी गोयल के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button