नकली उर्वरक की सूचना पर कृषि विभाग ने प्रवर्तन दल के साथ मारा छापा
बड़ी मात्रा में मिले संदिग्ध उर्वरक के नमूने भेजे गए जांच के लिए

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : संदिग्धता के आधार पर सूचना पर प्रवर्तन दल तथा पुलिस बल के साथ हरुनगला में एक परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें पाया कि सुरेंद्र कुमार अपने साथी बबलू सहित माइक्रो न्यूट्रिएंट, एम ओ पी , फेरस सल्फेट भंडारित किए हुए है उपलब्ध उर्वरकों की प्राप्ति के सम्बन्ध में सुरेंद्र कोई बिल या इनवाइस नहीं दिखा सके संदेह एवं संदिग्धता के आधार पर परिसर में उपलब्ध सभी उर्वरकों की गुणवत्ता परीक्षण के लिए परिसर स्वामी सुरेन्द्र ,पुलिस बल तथा प्रवर्तन दल की उपस्थित में नमूने भरे गए हैं जो प्रयोगशाला को भेजे जा रहे हैं परिसर में उपलब्ध सभी उर्वरकों को जब्त कर सील की कार्यवाही की गई है और चौकी प्रभारी रुहेलखंड को सुरक्षा हेतु अभिरक्षा में दे दिया गया है,प्रकरण में जिलाधिकारी की अनुमति प्राप्त कर विधिक कार्यवाही की जाएगी, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया उर्वरक से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही हेतु कृषि विभाग जिलाधिकारी के निर्देशन में लगातार अभियान जारी रहेगा !


