सीकर
सरोज वर्मा नारी गौरव सम्मान पुरस्कार से सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बावड़ी। 23 मार्च 2026 को शहीद रत्न सम्मान समारोह नई दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन किया हुआ। लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि एक कदम शिक्षा की ओर निशुल्क कोचिंग संस्था कांसरडा में लगातार चार साल तक नि शुल्क अध्ययन करवाने वाली अध्यापिका सरोज वर्मा पुत्री स्व. रघुवीर प्रसाद वर्मा निवासी रानीपुरा को नारी गौरव सम्मान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष कालूराम महरड़ा व कोचिंग संचालक अविनाश कुमार ने बताया कि नि शुल्क कोचिंग संस्था 2022 से लगातार गांव के सभी बच्चों को नि शुल्क अध्ययन करवाने का कार्य कर रही है। इस कोचिंग संस्था में पूजा वर्मा कांसरड़ा, सरोज वर्मा रानीपुरा नि स्वार्थ भाव से सेवा दे रही है।



