असम के दरंग जिले में नामांकन पत्र जमा प्रक्रिया का सफल समापन।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आज तक कुल 21 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम : आगामी 9 अप्रैल, 2026 को होने जा रहें असम विधानसभा 2026 चुनाव के उपलक्ष्य पर असम के दरंग जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज सोमवार को कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन जमा करने की आज अंतिम तिथि थी। 49 नंबर सिपाजार विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के परमानंद राजवंशी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद कुमार सैकिया , वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के साइफुल चौधरी तथा निर्दलीय हरज्योति बुद्ध और दिलीप कुमार बनियाँ ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस क्षेत्र में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट ) के मुन कुमार डेका ने पहले ही पिछले शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा कर दिया था। 50 नंबर मंगलदई विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की नीलिमा देवी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार रिजुमणि तालुकदार, एआईयूडीएफ के अजीजुर रहमान, तृणमूल कांग्रेस के हरेकृष्ण डेका तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में साहेब अली, सहिर भूँया और प्रवीण कुमार डेका ने आज नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलदई में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट ) के अजित आचार्य ने भी पिछले शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा किया था। इसी तरह, 51 नंबर दलगाँव विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की कृष्णा साहा, एआईयूडीएफ के मजिबुर रहमान, राइजर दल के अजीजुर रहमान तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आइनुल हक, हुमायूं कबीर, सोलेमान हक और रेकीबुद्दीन अहमद ने नामांकन पत्र दाखिल किए।


