उपायुक्त ने किया सम्मानित, बोले— रक्तदान जीवनभर याद रहने वाला मानवीय कार्य
The Deputy Commissioner honored him and said – blood donation is a humanitarian act that will be remembered throughout life.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। अंचल कार्यालय, पाकुड़ में एक नव-नियुक्त चौकीदार ने कार्यभार ग्रहण करते ही सामाजिक सरोकार का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। यह प्रेरणादायक पहल उपायुक्त मनीष कुमार के “प्रोजेक्ट जागृति” अभियान से प्रेरित बताई जा रही है, जिसके तहत जिले में नियमित रूप से रक्तदान को बढ़ावा दिया जा रहा है। योगदान के उपरांत चौकीदार ने रक्त अधिकोष में रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस सराहनीय कार्य पर उपायुक्त मनीष कुमार ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा, “जब कोई व्यक्ति अपने जीवन की नई शुरुआत के साथ समाज के लिए रक्तदान करता है, तो यह कार्य जीवनभर यादगार बन जाता है। रक्तदान के माध्यम से हम किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा रक्तदान करने वाले चौकीदार को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंचलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस पहल की सराहना की। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे भी आगे आकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं।



