ललितपुर

1008 कलशों से हुआ अभिनंदनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक, उमडा श्रद्धा का सैलाब

प्रभु चरणों में समाहित असीम शक्ति को पहिचानो : मुनिश्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। अभिनंदनोदय तीर्थ पर आज प्रात:काल मूलनायक अभिनंदनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में 1008 कलशों से श्रद्धालुओं द्वारा किया। प्रथम बार हुए महामस्तिकाभिषेक देखने श्रद्धालुओं की अपार भीड उमड़ी। इस मौके पर मुनि सुधासागर महाराज ने कहा प्रभु हमारे इष्ट हैं इनको स्वीकारो। सुख दुख में प्रभु के चरणों में आओ और इनकी शक्ति को पहिचानों। चिकित्सक जहां शरीर का इलाज करता है तो वहीं प्रभु के चरणों में कर्मों का क्षय होता है जिसको समझो और धर्म से जुडो। मुनिश्री ने कहा जहाँ हम सारी दुनिया को भक्ताम्मर की शक्ति बता रहे  वहीं अभिनंदनोदय तीर्थ में अनंतकालीन भक्ताम्मर में पहुंचकर अपना कल्याण करो अनंत पुण्य का संचय होगा। सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम संयोजन में सम्पन्न हुआ जिसमें अनेकों श्रावको ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनिश्री सुधासागर महाराज द्वारा पाया, इसके उपरान्त गुरुभक्ति में श्रावकों ने सम्मलित होकर मुनिश्री की आरती की और भक्ति में झूमे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button