पाकुड़

वार्ड पार्षद निभा देवी ने बोर्ड बैठक में रखी जनसरोकार आधारित विकास की मजबूत पहल

Ward Councilor Nibha Devi presented a strong initiative for public concern-based development in the board meeting.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 की पार्षद निभा देवी ने बोर्ड की बैठक में अपने वार्ड की समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाते हुए जनसरोकार आधारित विकास की पहल की। बैठक से पूर्व उन्होंने अपने वार्ड के कैलाशनगर, बागतीपाड़ा एवं सिद्धार्थनगर मोहल्लों में स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर जनमत संग्रह के माध्यम से समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पेयजल आपूर्ति, पथ विद्युत, जल निकासी (ड्रेन) व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को विस्तार से बोर्ड के समक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड में विवाह भवन, आयुष्मान आरोग्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, ऑडिटोरियम एवं खेल मैदान जैसे सामुदायिक उपयोग के ढांचों की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा। अपने संबोधन में पार्षद निभा देवी ने शहरी जलापूर्ति योजना में वार्ड को शामिल नहीं किए जाने पर चिंता जताई, वहीं जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष से मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देने की अपील की। उनकी यह पहल नगर परिषद की बैठकों में एक सकारात्मक और स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है, जहां जनमत के आधार पर योजनाओं को प्राथमिकता देने की दिशा में प्रयास किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button