ललितपुर

आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

शीघ्र समाधान की मांग, डीएम को भेजा गया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आशा कार्यकर्ता कर्मचारी महासंघ, स्वास्थ्य विभाग जनपद शाखा की ओर से जिला स्वास्थ्य समिति/जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2024-25 की प्रोत्साहन राशि और वर्ष 2025-26 के विभिन्न कार्यों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, जिससे आशा कार्यकर्ताओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि आशा कार्यकर्ता गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं, लेकिन लंबे समय से उनके भुगतान में देरी हो रही है। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2024-25 की बकाया प्रोत्साहन राशि का पारदर्शिता के साथ भुगतान कराया जाए और वर्ष 2025-26 के सभी कार्यों का भुगतान जल्द किया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भुगतान से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया जाए तथा आशा कार्यकर्ताओं से भुगतान के नाम पर होने वाली अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। संघ पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उन्हें उनका बकाया भुगतान दिलाया जाए। ज्ञापन पर संगठन के कई पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button