रामनवमी पर CM योगी का बड़ा तोहफा
उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को लगातार दो दिन सार्वजनिक अवकाश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पावन अवसर पर जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बड़ा निर्णय लिया है। पहले से घोषित 26 मार्च 2026 गुरुवार के सार्वजनिक अवकाश के साथ अब 27 मार्च 2026 शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस फैसले से प्रदेशवासियों को रामनवमी पर लगातार दो दिन की छुट्टी मिलेगी, जिससे अयोध्या सहित प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में उमड़ने वाली भारी श्रद्धालु भीड़ को बेहतर प्रबंधन और दर्शन में सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आस्था और जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त अवकाश की घोषणा की गई है। सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान 26 तथा 27 मार्च को बंद रहेंगे। बैंक भी इन दोनों दिनों बंद रहेंगे। निजी क्षेत्र के कई कार्यालय भी इस अवकाश का पालन कर सकते हैं। इस घोषणा के साथ कई लोगों को 26 से 29 मार्च तक लंबा वीकेंड मिलने की संभावना है 28 मार्च चौथा शनिवार होने के कारण। शासनादेश जारी कर दिया गया है। रामनवमी 2026 के मुख्य उत्सव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।




