जालौन

राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा को लेकर डीएम, एसपी जायजा लेने पहुंचे कालपी

27 मार्च को रामजानकी मंदिर से निकलेगी शोभा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कालपी (जालौन)। धर्म नगरी कालपी में आगामी 27 मार्च को भगवान श्री राम जन्मोत्सव समारोह एवं शोभा यात्रा का आयोजन धूमधाम पूर्वक किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर हिंदूवादी संगठनों के द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बुधवार को उच्च अधिकारियों के साथ डीएम तथा एसपी ने नगर की सड़कों तथा धर्म स्थलों का भ्रमण किया तथा नागरिकों से संवाद स्थापित किया।
रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च को विख्यात धर्मस्थल श्री राम जानकी मंदिर टरननगंज कालपी में दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके उपरांत राम जानकी मंदिर से भगवान श्री राम की विशाल शोभायात्रा शुरू होगी जो टरननगंज बाजार स्टेशन रोड, राम चबूतरा बाईपास हाईवे रोड होते हुए मुन्ना फुल पावर चैराहा से काजीपुरा इंदिरा नगर, मनीगंज, महमूद पूरा की सड़कों में भ्रमण करके करेगी। शोभा यात्रा एवं जन्मोत्सव समारोह को लेकर के जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं तमाम धर्म कमेटी के द्वारा शोभा यात्रा में हिस्सा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव समारोह एवं शोभा यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित तथा हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं प्रशांत सिंह सेंगर नगर उपाध्यक्ष, सुबोध द्विवेदी नगर अध्यक्ष जनता पार्टी, बृजेंद्र सिंह पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, प्रीतु सिंह जादौन, मंटू बिश्नोई, दीपू यादव, अतुल सिंह सभासद, आदि के द्वारा तैयारियां की गयी है।
डीएम, एसपी ने भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिये
बुधवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे तथा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने कालपी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विख्यात धर्मस्थल मां बनखंडी धाम में पहुंचकर धर्माचार्य एवं नागरिकों से मुलाकात करके संवाद स्थापित किया। नगर भ्रमण के दौरान डीएम तथा एसपी सीधे मोहल्ला आलमपुर स्थित मां बनखंडी देवी धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के दर्शन कर महंत जमुना दास महाराज से मुलाकात की। तथा धर्माचार्य से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार, मुकेश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, टरननगंज चैकी इंचार्ज सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे। डीएम एसपी ने स्थानीय अधिकारियों से कई जानकारियां ली उन्होंने कहा कि त्योहारों को लेकर के सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button