5अप्रैल को होगा तेजस्वी यादव जी का भव्य स्वागत
प्रदेश राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष करेंगे 5 दिवसीय दौरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के तत्वावधान में 5 अप्रैल को झारखंड की राजधानी राँची में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा उक्त स्वागत सह अभिनंदन समारोह में पिछड़ा प्रकोष्ठ की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील साहू जी 5 दिवसीय दौरा एवं प्रवास करने जा रहे हैं ! 28 मार्च से 1 अप्रैल तक गढ़वा ,पलामु ,चतरा ,लातेहार एवं हजारीबाग जिला का दौरा एवं प्रवास करेंगे ! इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू जी के द्वारा 19 और 22 मार्च को राँची एवं खूँटी जिला का दौरा एवं प्रवास किया जा चूका है ! 2 अप्रैल से राँची रहकर स्वागत समारोह की तैयारी में शामिल रहेंगे !



