कसमार में निकला भव्य मंगला जुलूस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो। कसमार स्कूल चौक स्थित श्री श्री बजरंगबली मंदिर प्रांगन से मंगलवार की देर शाम को रामनवमी पर्व के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। यह मंगला जुलूस बजरंगबली मंदिर से निकलकर विभिन्न गांव मोहल्ला कसमार गर्री तेलमुंगा होते हुए प्रखंड मुख्यालय सीमा तक गया। गाजे बाजे के साथ जयकारे लगाते राम भक्त शामिल थे। लोग लाठी डंडे से एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज खेल का प्रदर्शन किया। इसके पूर्व विभिन्न टोले मोहल्ले के अखाड़ा टीम जुलूस के साथ चौक स्थित श्री श्री बजरंगबली मंदिर में एकत्रित हुए। सभी अखाड़ा टीम के एकत्रित होने के बाद मंगल जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान जय श्री राम, राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की, हर हर महादेव जय जय शिव शंकर नाथ की जैसे जयकारे लगाते चल रहे थे। कसमार चौक स्थित श्री श्री बजरंगबली मंदिर से रामनवमी के अवसर पर आकर्षक झांकी के साथ भव्य जुलूस निकाले जाते हैं जो पूरे गांव ग्राम का भ्रमण करता है। मंगला जुलूस निकाले जाने के पूर्व कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार जी को भगवान राम जी का तस्वीर मंदिर समिति की ओर से प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर यदुनंदन जायसवाल कपिल कुमार चौबे सूरज प्रकाश जायसवाल अमित जायसवाल जयंत जायसवाल विष्णु जायसवाल रामलाल ठाकुर परमेश्वर नायक लक्ष्मण प्रजापति गणेश करमाली सहित सैकड़ो लोग जुलूस में शामिल थे। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय चैती छठ संपन्न हो गया। कसमार निवासी समाजसेवी पुरेंद्र प्रसाद चौबे के परिवार के द्वारा शिवराम तालाब में विधि विधान के साथ छठ पूजन किए गए। मंगल जुलूस के उपरांत प्रत्येक मंगलवार को आयोजित हो रहे भव्य भंडारे का प्रसाद वितरण किए गए।




