
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोआरीजोर : सुन्दर डैम के स्पिलवे में एक स्विफ्ट डिज़ायर कार गिर जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कार सैर-सपाटे (मौज–मस्ती) के इरादे से डैम क्षेत्र में आई थी, लेकिन नियंत्रण खोने के कारण सीधा स्पिलवे में जा गिरी।घटना की जानकारी मिलते ही राजापोखर और धनाबिंदी गाँव के ग्रामीण मौके पर पहुँचे और कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया।हालाँकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कार को ग्रामीणों ने रस्सियों और ट्रैक्टर की सहायता से पानी से बाहर निकाला।ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टी के दिनों में यहाँ कई लोग पिकनिक और मौज-मस्ती के लिए आते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की माँग की है।



