गोड्डा

पोड़ैयाहाट में गाजे बाजे के साथ निकला रामनवमी का जुलूस

बजार में गुंजा जय श्रीराम का नारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट। गुरूवार को बजरंगबली सेवा समिति ने रामनवमी को लेकर मुख्य बाजार बजरंगबली चौक से भव्य मोटरसाइकिल जुलूस निकाली। जुलूस मानस परिवर्तन, रेलवे स्टेशन, गुडमेश्वरधाम, पुराना बाजार, बांझी रोड होते हुए बंजरबली चौंक में संपन्न हुआ। इस दौरान मोटरसाइकिल जुलूस में लोगों ने जमकर जय श्रीराम का नारा लगाया। जिससे बाजार जय श्री राम की नारे से गूंज उठा। और लोगों ने जमकर लाठी तलवार भगवा झंडा को लहराते हुए हिंदू जाग जाओ की जयघोष लगाया और लोगों ने एक स्वर में कहा हिंदू बटोगे तो कटोगे एक रहोगे तो सेफ रहोगे की अपील बाजार वासियों से किया। इस दौरान चंदन भगत, आदर्श कुमार, सोनू भगत, रोशन भगत, प्रीतम कुमार, उज्जवल कुमार, जनार्दन सिंह, देवेंद्र नाथ सिंह, रंजीत कुमार भगत, रोहित कुमार भगत सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button