खैरथल
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मे होगे विभिन्न आयोजन
पीएम श्री राजकीय सीनियर स्कूल मे होगा समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल–तिजारा 25 जनवरी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरथल के खेल मैदान में 26 जनवरी, सोमवार को प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।
जिला स्तरीय समारोह मे राष्ट्रीय ध्वज जिला कलेक्टर खैरथल -तिजारा द्वारा किया जाएगा। जिले के समस्त राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगाl
अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि ध्वजारोहण के उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण और मार्च पास्ट, महामहिम राज्यपाल महोदय का संदेश वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उद्धबोधन, पीटी प्रदर्शन, पुरूस्कार वितरण व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

