बरेली

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्राट अशोक जयंती मनाई गई  

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                   
बरेली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में आज मंडल कार्यालय पर सम्राट अशोक जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर मंडल कार्यकारिणी एवं विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में मंडल एवं जिला स्तर के जिम्मेदार साथियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान संगठन को तेजी से विस्तार देने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा भविष्य के लिए अहम लक्ष्य निर्धारित किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, मंडल महासचिव आकाश सागर, सौरभ भारती , शंकर वाल्मीकि, सैम मैसी, सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button