कानपुर

सम्राट अशोक क्लब भारत (शाखा कानपुर नगर) के तत्वावधान मे चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती अत्यंत गरिमामई और भव्य रूप से मनाई गई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : सम्राट अशोक क्लब भारत (शाखा कानपुर नगर) के तत्वावधान में गुरुवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती अत्यंत गरिमामई और भव्य रूप में मनाई गई इस अवसर पर मोतीझील से कल्याणपुर तक आयोजित ‘जन-चेतना रैली’ आकर्षण का केंद्र रही,जिसमें हजारों की संख्या में राष्ट्रप्रेमियों ने सहभागिता की कार्यक्रम शुरुआत मोतीझील परिसर स्थित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ से हुआ यहाँ से सुसज्जित झांकियों,राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे और देशभक्ति गीतों की गूंज के साथ रैली प्रस्थान हुई कतारबद्ध होकर राष्ट्रप्रेमी कोका कोला चौराहा,गोल चौराहा और गुरुदेव चौराहा होते हुए गौतम बुद्ध पार्क इन्दिरा नगर,कल्याणपुर पहुंचे मार्ग भर ‘सम्राट अशोक अमर रहें’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा। वही गौतम बुद्ध पार्क में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया इसके पश्चात “सम्राट अशोक महान की लोक कल्याणकारी धम्म नीतियां” विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी आयोजित की गई मुख्य अतिथि राजकुमार शाक्य संयुक्त निदेशक, आईटीआई प्रयागराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना ही देश की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करता है मुख्य वक्ता जीवन दीप मौर्य महासचिव,सम्राट अशोक क्लब उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि सम्राट अशोक की धम्म नीतियों को व्यवहार में लाया जाए,तो भारत में पुनः एक आदर्श लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना संभव है संगोष्ठी में भिक्षु भंते शील रतन,दिनेश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष,कुशवाहा महासभा, प्रोफेसर सर्वेश शाक्य (सीएसए विश्वविद्यालय) और के.बी. सिंह ने भी अपने विचार रखे वक्ताओं ने सम्राट अशोक के सिद्धांतों को आधुनिक युग में भी प्रासंगिक बताया कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीयता से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जादूगर की कला ने सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुशवाहा एडवोकेट ने की तथा संचालन राजीव सिंह व विश्वनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से किया इस विशाल आयोजन में जगमोहन सिंह,गुरबचन सिंह,राम सजन मौर्य,कृष्ण कुशवाहा,रविंद्र शाक्य,दुर्गेश,शैल कुमारी,शिवकुमारी, राजा बेटी,पवन शुक्ला,मुकेश त्रिपाठी सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button