भरत पुर
भुसावर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव
आकर्षक झांकियो के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर क़स्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न राम हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में आज 26 मार्च गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव के साथ मनाया गया । वहीं कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित जन जन की आस्था के प्रतीक प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी महोत्सव पर्व 26 मार्च गुरुवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धा और भक्ति भक्ति भाव से भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया। जहां कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर के पुजारी रोहित शर्मा, डव्वू जती ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के प्रमुख मन्दिरों में शामिल आस्था के प्रतीक प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 मार्च गुरुवार को रामनवमी जन्मोत्सव कार्यक्रम को महोत्सव के रूप में भव्य आयोजन भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान किया गया जहां सुबह 09 बजे विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां जय शर्मा ने मन्त्रों उच्चारण करते हुए डलवाई गई । वहीं दोपहर 12 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र का जन्मोत्सव भये कृपट कृपाला दीन दयाला की चौपाई के साथ मनाते हुए देर सायं काल भगवान श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बैण्ड बाजों के साथ लगभग एक दर्जन मनमोहक आकर्षक सजीव झांकियो के साथ शोभायात्रा को पुलिस उपाधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार शर्मा एवं तहसीलदार मनीष कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई। जहां कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पधारे हुए श्रद्धालु सनातन धर्म प्रेमियों ने अपनी हाजिरी लगाते हुए भगवान से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई। और मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ भगवान श्री राम जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। वहीं दूसरी ओर रामनवमी जन्मोत्सव शोभायात्रा में असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखने के पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। वहीं रामनवमी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा का समापन महाआरती के बाद प्रसादी वितरण करते हुए किया गया।


