पाकुड़

पाकुड़ में आयुष विभाग की पहल: 39 स्थानों पर योग प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

AYUSH department's initiative in Pakur: Yoga training at 39 locations, emphasis on health awareness

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 28 मार्च 2026 शनिवार को जिले में आयुष विभाग पाकुड़ द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाना है। आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित जिले के कुल 39 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है तथा कई बीमारियों से बचाव संभव है। आयुष विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नियमित रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। यह कार्यक्रम जिले में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button