पाकुड़ में जनसमस्याओं पर कांग्रेस की सक्रियता: डॉ. तनवीर आलम ने की सुनवाई, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान
Congress's active response to public issues in Pakur: Dr. Tanveer Alam conducted hearings, resolving many issues on the spot

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 28 मार्च 2026 (शनिवार) को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में आज जनसमस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. तनवीर आलम, महासचिव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने की। बैठक में जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। आम नागरिकों ने भूमि विवाद, मईया सम्मान योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान में विलंब, ग्रीन कार्ड जारी न होने तथा जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। डॉ. तनवीर आलम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया। शेष समस्याओं के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, किसान पासवान, रामविलास महतो, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख तथा युवा प्रखंड अध्यक्ष नसीम आलम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्थानीय स्तर पर इस पहल को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।



