शामली

हिंदू नेताओं की हत्याओं और गोतस्करी के विरोध में प्रदर्शन

एसडीएम को सौंपा पीएम के नाम ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। ऊन तहसील में हिंदू नेताओं की हत्याओं और गोतस्करी के मुद्दों को लेकर शनिवार को शिवसेना ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में शिवसेना ने देश भर में हिंदू नेताओं की बढ़ती हत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। संगठन ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं के कारण समाज के एक वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। साथ ही, विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा कथित सख्ती से आक्रोश बढ़ने की बात भी कही गई।
गोकशी और गोतस्करी के मुद्दे पर शिवसेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में यह अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर जारी है। संगठन ने आरोप लगाया कि तस्कर संगठित तरीके से इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन कई मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।शिवसेना ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी प्रमुख मांगें भी रखीं। इनमें गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने, गोहत्या को संगठित अपराध की श्रेणी में लाने, हिंदू नेताओं को सुरक्षा प्रदान करने, मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने और गोकशी व गोतस्करी पर रोक के लिए एक विशेष सशक्त टीम के गठन की मांग शामिल है।
इस अवसर पर शिवसेना के जिलाध्यक्ष बालिस्टर छांचियान ने कहा कि ऐसी घटनाएं केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं हैं, बल्कि सामाजिक संतुलन के लिए भी खतरा हैं।हिन्दुवादी नेताआंे को निशाना बनाया जा रहा है। इस दौरान योगिन्द्र , विपिन ,अमन ,मुकेश, उत्तम, बंटी,सचिन,दीपक,मोहित,कपिल,आशीष आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button