मालदा डिवीजन ने रेलवन ऐप के बारे में जागरूकता अभियान का आयोजन किया
Malda Division organised awareness campaign about Railvan App

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज मालदा डिवीजन ने बरहरवा और करणपुरातो रेलवे स्टेशनों पर रेलवन ऐप के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।यह अभियान मालदा के मंडल रेलवे प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और मालदा के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में चलाया गया।जहां बरहरवा और करणपुरातो रेलवे स्टेशनों पर,वाणिज्यिक निरीक्षकों ने वाणिज्यिक कर्मचारियों के साथ मिलकर वास्तविक यात्रियों से बातचीत की और उन्हें रेलवन ऐप के लाभों और उपयोग के बारे में जागरूक किया।यात्रियों को रेलवन ऐप की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई,जैसे कि आरक्षित और अनारक्षित दोनों प्रकार के टिकटों की बुकिंग,वास्तविक समय में ट्रेन की जानकारी,पीएनआर स्थिति की जांच,कोच की स्थिति देखना,प्लेटफॉर्म टिकट बुक करना और रेल मदद के माध्यम से सहायता प्राप्त करना।यात्रियों को अधिक सुविधाजनक,पारदर्शी और परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव के लिए एप्लिकेशन डाउनलोड करने और उसका उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।



