
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज आज मयूरकोला बरहरवा में प्राकृतिक पर्व सरहुल के अवसर पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के तत्वाधान में आयोजित सभा में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेंब्रम शामिल हुए।सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेंब्रम ने कहा कि आप सभी ने अपनी परंपरा और रीति-रिवाजों को आगे बढ़ाने का जो कार्य किया है, वह हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखने का एक महान प्रयास है।हमारी सभ्यता इस परंपरा को गाँव-गाँव और दूर-दराज क्षेत्रों तक जीवित रखे हुए है।लोग एकत्रित होकर अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस विरासत को सुरक्षित रख रहे हैं।इसी संकल्प के साथ हम यह सुनिश्चित करें कि यह अमूल्य परंपरा आगे भी सशक्त रूप से आगे बढ़े, हम मिलकर इसे आगे बढ़ाने का काम करें।सभी को पुनः सरहुल पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।वही मौके पर भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सुनील उरांव,संजय टोप्पो,सुशील उरांव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर, अब्दुल गनी,मुज्जफर हुसैन,समेत अन्य मौजूद रहें।



