शामली

गढ़ी हसनपुर में मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन

भजनों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना : चौसाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर में राम नवमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा मंदिर में विशाल मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरी रात भक्ति का माहौल बना रहा। जागरण रात्रि 9:30 बजे शुरू होकर प्रातः 6 बजे प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तीर्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष रामविशाल दास महाराज जी रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष सचिन चौधरी ने पंडित उमेश शर्मा से विधिवत पूजन-अर्चन कराकर ज्योत प्रज्वलित की और जागरण का शुभारंभ कराया। मां दुर्गा के भजनों और जागरण की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को पूरी रात भाव-विभोर रखा। भक्तजन मां के जयकारों के साथ भक्ति रस में डूबे नजर आए।
इस अवसर पर भावी उम्मीदवार जिला पंचायत वार्ड से रूबी चौधरी, निविस चौधरी तथा भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति की ओर से रामविशाल दास महाराज जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष नाथी राम मित्तल, सचिव संजीव कुमार सहित सोमपाल सैनी, ऋषभ सिंघल, नितिन कुमार, आत्माराम कश्यप, सुशील पंवार, बिजेंद्र कश्यप और विपिन मित्तल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हुआ। सुबह तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे गांव में भक्ति एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button