जामताड़ा

नारायणपुर के बोरवा-गेंदुआडीह में 4 से 6 अप्रैल तक तीन दिवसीय इस्तेमा, तैयारी तेज

Three-day festival to be held from April 4 to 6 at Borwa-Genduadih in Narayanpur, preparations in full swing

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बोरवा-गेंदुआडीह गांव में आगामी 4, 5 एवं 6 अप्रैल को तीन दिवसीय इस्तेमा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जानकारी के अनुसार, इस इस्तेमा में झारखंड के कुल 11 जिलों के लोग शामिल होंगे, जिससे कार्यक्रम भव्य होने की संभावना है। आयोजन चतरा जॉन के नेतृत्व में किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस्तेमा की तैयारी में जुटी समिति के सदस्यों में सहबान अंसारी ( समिति), शमीम अंसारी, जलील मियां, इस्लाम मियां, अनवर अंसारी, शोएब अंसारी, अशरफ अंसारी, असगर अंसारी, अहमद अंसारी एवं आशिफ अंसारी सहित गांव के अन्य लोग सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इस्तेमा क्षेत्र में भाईचारा, एकता और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button