जालौन

बसपा की छवि धूमिल करने वालों के विरुद्ध मिशनरी कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

दूसरे दलों के इशारों पर नाचने वालों का निष्कासन और मुकदमे की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जालौन (उरई)। बहुजन समाज पार्टी के समर्पित और मिशनरी कार्यकर्ताओं ने विरोधियों के इशारे पर सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। जनपद के प्रमुख बसपा नेताओं ने एकजुट होकर अनुशासनहीनता करने वालों को पार्टी से बाहर करने और उनके विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की कड़ी चेतावनी दी है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2024 के चुनावी समर के बाद बसपा  को नए उत्साह के साथ मैदान में है, वहीं कुछ तत्व गुटबंदी फैलाकर पार्टी को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। जनपद जालौन की माधौगढ़ सीट पर ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारकर बसपा को जीत की संजीवनी देने के लिए दिन-रात पसीना बहा रहे बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार के समर्थन में पार्टी एकजुट होकर उतार आई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्री अहिरवार बूथ स्तर पर सैकड़ों लोगों को जमा करके  बैठकें करके गुटबंदी समाप्त करने के अथक प्रयास में लगे हैं, ऐसे में उन पर भद्दी टिप्पणी करना पार्टी की छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाना है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गौतम, वांगवा समिति अध्यक्ष अशफाक राइन, भूरे वारसी, मोंटू गौतम, डेविड, ऋषभ पंडित, पूरन जाटव, गगन याज्ञिक, धर्मेंद्र पाल, किशुन लाल पाल, राजेश जाटव, धीरेंद्र चैधरी, राजू कठेरिया महेंद्र सोमाई  आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि दूसरे दलों के इशारे पर नाचने वाले लोगों को तत्काल पार्टी से बाहर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ऐसी गतिविधियाँ बंद नहीं हुईं, तो बसपा ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा कायम कराएगी। नेताओं ने दो टूक संदेश दिया कि जिसे भी पार्टी में रहना है, उसे कड़े अनुशासन में रहना होगा और बहन जी द्वारा भेजे गए उम्मीदवारों को जिताने के लिए कार्य करना होगा। बुंदेलखंड प्रभारी का विरोध किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button