असम

असम के मार्घेरिटा और माकूम में स्थिर निगरानी दलों के तलाशी अभियान का व्यय पर्यवेक्षक रघुबीर सिंह ने किया निरीक्षण। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम के तिनसुकिया निर्वाचन जिले में निर्वाचन आचार संहिता लागू होने के दौरान धन के अवैध लेन-देन, मतदाताओं को धन से प्रलोभित करने, शराब के अंबाध प्रसार आदि को रोकने के उद्देश्य से आचार संहिता प्रकोष्ठ सक्रिय भूमिका निभा रहा है। तिनसुकिया निर्वाचन जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में नियोजित स्थिर निगरानी दल, फ्लाइंग स्क्वायड और वीडियो निगरानी दलों द्वारा 24 घंटे नियमित तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं, साथ ही आचार संहिता उल्लंघन की घटनाओं को रोकने के लिए कार्य किया जा रहा है। दूसरी ओर, आज तिनसुकिया निर्वाचन जिले के माकूम, डिगबई और मार्घेरिटा विधानसभा क्षेत्रों के व्यय पर्यवेक्षक रघुबीर सिंह ने मार्घेरिटा और माकूम में तैनात स्थिर निगरानी दलों के साथ विचार-विमर्श किया तथा तलाशी अभियान का निरीक्षण किया। व्यय पर्यवेक्षक ने स्थिर निगरानी दलों के सदस्यों को निर्वाचन आयोग के नीति-निर्देशनों का कठोरता से पालन करने तथा सतर्कता के साथ सभी वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button